X Close
X
7080804000

सीएम योगी और राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति किया अनावरण


Lucknow:

रिपोर्ट : सफरुद्दीन , रीडर टाइम्स

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने स्वामी विवेकानंद की राजभवन में लगाई गई मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को उत्तर प्रदेश की राजभवन में जितना 5 सालों में रचनात्मक हुई हैं, सब राज्यपाल रामनाईक को इसका श्रेय जाता है। स्वामी विवेकानंद का नाम आते ही हर भारतवासी अपने आप पर गर्व महसूस करता है। स्वामी विवेकानंद का विचार था, उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। आज स्वामी विवेकानंद भव्य प्रतिमा अनावरण करके राजपाल की लिखी हुई बुक चरैवेति-चरैवेति का उदाहरण है। स्वामी विवेकानंद का भव्य प्रतिमा स्थापित करके राजपाल ने उत्तर प्रदेश को मार्गदर्शक दिया है। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद कोटि-कोटि नमन करते हैं।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। जहां स्थापना दिवस नहीं मनाया जाता है और राज्यपाल ने इसकी शुरुआत की। जो 2018 में पहली बार 59 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस मनाई गई। उच्च शिक्षा को सुधारने के लिए भी राज्यपाल ने बहुत मेहनत किया है। राज्यपाल राम नाईक ने कहां की देश के किसी भी राजभवन में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति नहीं है। देश का पहला ऐसा ही राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण हुआ है। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने की प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुमति थी। इस मूर्ति को बनाने के लिए उत्तम प्रचार का शुक्रिया।

यहां विवेकानंद के मूर्ति लगाने का सुझाव मेरा काम यह मेरे लिए गौरव की बात है, मैं जब यहां से जाऊंगा, तो बहुत सारे सुखद पल अपने साथ ले जाऊंगा। आज की परिस्थिति में स्वामी विवेकानंद का विचार बहुत मायने रखता है। पावर हाउस में जैसे बिजली आती है वैसे स्वामी विवेकानंद का विचार पढ़ने के बाद लोगों के अंदर पावर आता है। मुझे विश्वास है जो राजभवन में आएगा। विवेकानंद की मूर्ति को देख कर यह भाव ले जाएगा कि हमने राजभवन में कुछ देखा है। मेरे जाने से पहले मूर्ति का अनावरण हुआ यह मेरे लिए गर्व की बात है। मूर्ति देखने के लिए हम लोगों को 4 दिन का समय दे रहे हैं और देखने का समय 4ः00 बजे से 5ः00 बजे तक है। जो भी देखना चाहे वह राजभवन आइडेंटी कार्ड लाकर मूर्ति देख सकता है। जो भी देख कर जाएगा वो एक सीख लेकर जाएगा। राजभवन में स्वामी विवेकानंद मूर्ति के अनावरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक, मंत्री आशुतोष टंडन, सुरेश खन्ना, लक्ष्मी नारायण चैधरी, सुरेश पासी, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे भी राजभवन में मौजूद रहे।